सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ स्थित एक घर में टावर लगाने को लेकर इलाके में दिखा तनाव

सिलीगुड़ी, 22 अप्रैल (नि.सं.)। घर में टावर लगाने को लेकर सिलीगुड़ी के शक्तिगढ़ इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। बताया गया है कि शक्तिगढ़ 10 नंबर गली में एक घर में एक निजी कंपनी ने टावर लगाने का काम शुरू किया है।


स्थानीय लोगों ने कहा कि उक्त घर के पीछे एक और टावर है। अगर 100 मीटर के अंदर दो टावर होता है तो उन्हें कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए स्थानीय लोगों ने आज इस काम का प्रतिवाद किया। स्थानीय लोगों के विरोध के चलते टावर लगाने का काम रोक दिया गया। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रदर्शनकारियों का कहना कि अगर दो टावर पास-पास होता तो बुजुर्गाें को शारीरिक परेशानी होगी। इसके अलावा बच्चों को भी शारीरिक परेशानी होने की संभावना है। वहीं, घर के मालिक की पत्नी संगीता विश्वास ने कहा कि वह नगर निगम की अनुमति से यह काम शुरू किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *