सिलीगुड़ी,12 अप्रैल (नि.सं.)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिलीगुड़ी शहर के सौंदर्यीकरण की पहल की है। मुख्यमंत्री की इच्छा को सकार करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम और एसजेडीए ने संयुक्त रूप से विकास कार्य शुरू कर दिया है।
मेयर गौतम देव पहले ही एसजेडीए के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती के साथ कई बैठकें कर चुके हैं। इतना ही नहीं कई कार्य भी शुरू हो गये है। आज सिलीगुड़ी नगर निगम के 35 नंबर वार्ड में कई सड़कों,पक्की नालियों और सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया है।
इस कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आज सिलीगुड़ी के अग्रनी संघ में एक कार्यक्रम के माध्यम से मेयर गौतम देव, एसजेडीए के चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती और डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने दीप जलाकर सभी कार्य का उद्घाटन किया।
चेयरमैन सौरव चक्रवर्ती ने कहा कि न सिर्फ सड़कें या नालियां बल्कि नगर निगम के साथ शहर के विकास के लिए कई बार चर्चा हो चुकी है। विशेष रूप से नये रूप में विधान मार्केट का निर्माण, फूलबाजार और यातायात की समस्या,पार्किंग स्थल को लेकर चर्चा हुई है। इन सभी कार्यों को सकार करने के लिए नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।