सिलीगुड़ी की मुख्य सड़कों पर आज से नहीं दौड़ेगी पैडल रिक्शा, रिक्शा चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,17 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी की मुख्य सड़कों पर आज से पैडल रिक्शा पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने सुबह से ही रिक्शा चालकों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। जिसके बाद से रिक्शा चालक विरोध करते नजर आ रहे है। शहर में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए पुलिस ने 17 मार्च से हिलकार्ट रोड, विधान रोड, सेवक रोड, एसएफ रोड और बर्दवान रोड पर रिक्शा की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

ज्ञात हो कि इन सड़कों पर 21 अप्रैल से टोटो टोटो की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। आज सुबह से पुलिस द्वारा अभियान शुरू करते ही हिलकार्ट रोड समेत विभिन्न सड़कों पर रिक्शा चालकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

अगर मुख्य सड़क पर रिक्शा चलाने नहीं दिया जायेगा तो उन्हें यात्री कैसे मिलेंगे? रिक्शा चालकों ने सवाल उठाया है कि उनकी आमदनी कैसी होगी। पुलिस द्वारा सुबह से ही विभिन्न सड़कों पर रिक्शा रोक कर रस्सियों से बांध दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes