सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर 50 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम जहांगीर अली है। वह दिनहाटा का निवासी है।
बताया गया है कि पुलिस ने शनिवार रात को सिलीगुड़ी के जंक्शन इलाके में अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 किलो गांजा बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल करने वाले एक स्कूटी भी जब्त किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग आढ़ाई लाख रुपये है। गांजा को कूचबिहार से सिलीगुड़ी लाया गया था। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।