सिलीगुड़ी में 950 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,29 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने खपरैल मोड़ इलाके से ब्राउन शुगर और नगद रुपए के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम स्माइल हक और मोहम्मद कौशार है।

स्माइल हक मालदा और मोहम्मद कौशार माटीगाड़ा का निवासी है। माटीगाड़ा थाना से मिली जानकारी के अनुसार उनकी सादे पोशाक पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति मालदा से मादक पदार्थ की तस्करी के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे है।

इसी खबर के आधार पर खपरैल मोड़ पर अभियान चलाकर स्माइल हक के साथ मोहम्मद कौशार को गिरफ्तार किया गया।दोनों तस्करों की तलाशी के बाद उसके बैग से करीबन 950 ग्राम ब्राउन शुगर और चार लाख रूपये नगद बरामद हुआ। दोनों तस्करों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes