सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,4 अप्रैल (नि.सं.)। बीती रात को प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर थाना अंतर्गत एक नंबर वार्ड के महानंदा कॉलोनी डीजल शेड के पास से आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कमल पंडित( 20) है। वह एक नंबर वार्ड कुलीपाड़ा राजेंद्र नगर का निवासी बताया गया है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमल पंडित को वर्ष 2020 में जंक्शन के पास एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह लंबे समय तक जेल में रहा था। इसके बाद बेल पर बाहर निकल कर उसने चोरी छिनताई जैसे अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। इसके बाद वह फिर गिरफ्तार हुआ और कुछ दिन पहले वह जमानत पर बाहर था।

पुलिस को संदेह है कि बीती रात कमल पंडित आग्नेयास्त्र लेकर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य में था, लेकिन इसकी खबर मिलते ही पुलिस ने एक बार फिर से कुख्यात और पुराने अपराधी कमल पंडित को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया।


प्रधान नगर थाना की पुलिस ने आरोपी कमल पंडित को गैरकानूनी रूप से हथियार अपने पास रखने एवं अपराधिक घटना को प्लान करने के आरोप मे मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *