सिलीगुड़ी, 28 मई (नि.सं.)। भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष आनंदमय बर्मन के खिलाफ सिलीगुड़ी में लगे पोस्टर को लेकर आज शहर में खलबली मच गई है। शहर के हाशमी चौक पर यह पोस्टर लगाए गए। जहां लिखा था कि वह पार्टी में ‘एकनायकतंत्र’ हैं।
पोस्टर में उन्हें हटाकर भाजपा को बचाने की भी बात कही गयी है। इसके अलवा भाजपा के युवा नेता सौरव सरकार को युवा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग वाले पोस्टर भी लगे मिले। कई लोगों का मानना है कि भाजपा में कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ता ऐसा कर सकते हैं।
हालांकि, जिला भाजपा अध्यक्ष आनंदमय बर्मन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस महकमा परिषद चुनाव से पहले ऐसा कर रही है। पार्टी में तानाशाही नहीं है। इधर, तृणमूल जिला मुख्यपात्र बेदब्रत दत्त ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष को पहले यह पता लगाना चाहिए कि ये किसने किया है। तृणमूल कांग्रेस के कई काम है।