सिलीगुड़ी, 4 जून (नि.सं.)। बिहार में शराब की तस्करी से पहले भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम आरोपी मंटून कुमार (26 )और टुनटुन पासवान (30) है। ये दोनों बिहार के रहने वाले बताए गये है।
बताया गया है कि ये दोनों आरोपी भारी मात्रा में सिलीगुड़ी से शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में थे। लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार को गुप्त सूत्रों के आधार पर प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस जंक्शन इलाके में अभियान चलाकर अवैध शराब के साथ उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।