सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार   

सिलीगुड़ी, 03 मार्च (नि.सं.)।एनजेपी थाना पुलिस ने लाखों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मिजानुर शेख है। वह नदिया जिले का रहने वाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी थाना पुलिस ने मंगलवार को फूलबाड़ी टोल प्लाजा में अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 

जिसके बाद व्यक्ति के पास से 148 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लगभग 1.5 लाख रुपये है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति लंबे समय से ऐसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *