सिलीगुड़ी,14 जून (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने करीब 4 महीने बाद एक चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। आरोनी का नाम उमेश कुमार यादव है।
पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार गत फरवरी महीने में दक्षिण पलास इलाके से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। जिसके बाद बाइक के मालिक ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस को इस मामले में 4 महीने बाद कामयाबी हाथ लगी है।
पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर दक्षिण पलास इलाके से चोरी की बाइक के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।