सिलीगुड़ी में देह व्यापार चलाने के आरोप में सात गिरफ्तार, चार युवती भी हिरासत में  

सिलीगुड़ी,14 जनवरी (नि.सं)। देह व्यापार चलाने के आरोप में भक्तिनगर थाने की पुलिस ने सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम मनीष जैन, महेंद्र अग्रवाल, राजू अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, यशोदा मिश्रा, लोकेश जेसवाल और एक अन्य हैं।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खुफिया जानकारी मिल थी कि सालूगाड़ा स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में देह व्यापार चल रही है। इसके बाद अपार्टमेंट में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने अपार्टमेंट के फ्लैट से सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। इसके अलावा चार युवतियों को भी फ्लैट से हिरासत में लिया गया है।

वहीं, मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद किये गए है। आज गिरफ्तार सातों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। वहीं, इस घटना में और कौन शामिल है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।


One thought on “सिलीगुड़ी में देह व्यापार चलाने के आरोप में सात गिरफ्तार, चार युवती भी हिरासत में  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *