सिलीगुड़ी में डेंगू के बढ़ते मामलों के लिए भाजपा ने नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार, निकाली रैली

सिलीगुड़ी,16 अक्टूबर (नि.सं.)। डेंगू के रोकथाम में नगर निगम पर विफलता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने सिलीगुड़ी में एक रैली निकाली है। आज शाम सिलीगुड़ी के हाशमी चौक से यह रैली शुरू जो शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की।


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी के अध्यक्ष आनंदमय बर्मन,सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू आदि मौजूद थे।

इस संबंध में आनंदमय बर्मन ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम डेंगू से निपटने में पूरी तरह विफल रही है। आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके बाद भी यदि डेंगू नियंत्रण में नहीं आया, तो भविष्य में भारतीय जनता पार्टी बृहद आंदोलन शुरू करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *