सिलीगुड़ी में एक किलो सोने के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 3 फरवरी (नि.सं.)। केंद्रीय राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी के एनजेपी स्टेशन से 1 किलो सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मिठून पोद्दार है।


गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने एनजेपी स्टेशन पर अरूणाचल एक्सपे्रस से आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद सोने का आनुमानित बाजार मूल्य 41 लाख 42 हजार रूपये है। बताया गया है कि उक्त सोने को म्यांमार से असम होते हुए दिल्ली में तस्करी के लिये ले जाया जा रहा था। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *