सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी की लाईफ लाइन महानंदा नदी को बचाने के लिए कई अभियान चलाई जा रही है, लेकिन अभी तक अभियान सफल नहीं हुई है। इसलिए इस बार फिर महानंदा नदी को बचाने के लिए महाल्या से एक नई प्रण लिया गया है।
जिसके तहत कई संगठन मिलकर महानंदा बचाओं अभियान के तहत गंगा आरती की तर्ज पर महानंदा आरती का आजोयन किया है। महानंदा बचाओं अभियान के तहत प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को महानंदा नदी किनारे भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है।
उसी के तहत आज भी महानंदा नदी के तट पर महानंदा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान नदी के आस-पास का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकर्ता ने बताया कि महानंदा को बचाने के लिए आरती का आयोजन लगातार किये जायेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में महानंदा आरती प्रत्येक सप्ताह आयोजित किये जायेंगे।