सिलीगुड़ी में ‘गेट वेल सून’ कार्ड लेकर तृणमूल का विरोध कार्यक्रम

सिलीगुड़ी,13 नवंबर (नि.सं.)। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस ने सिलीगुड़ी में गांधी मूर्ति के पास गुलाब और ‘गेट वेल सून’ कार्ड लेकर विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के जरिए राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के शांतिकुंज स्थित घर पर ‘गेट वेल सून’ कार्ड भेजे गए।

इसके अलावा तृणमूल नेताओं ने गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। ज्ञात हो कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी के बेटे के जन्मदिन को लेकर ट्वीट किया कि कोयला भतीजे के बेटे की बर्थडे पार्टी के मौके पर एक होटल में 500 पुलिसकर्मी, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया है। इस ट्वीट को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद तृणमूल ने शुभेंदु अधिकारी को गेट वेल सून कार्ड भेजने का कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता वेदब्रत दत्त, दार्जिलिंग जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निर्णय राय के साथ ही अन्य लोग उपस्थित थे।

इस संबंध में दार्जिलिंग जिला तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निर्णय राय ने कहा कि जिस तरह से हमारे विपक्षी नेता तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। एक बच्चे का अपमान कर रहे हैं। इसके विरोध में यह कार्यक्रम किया गया है। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी के स्वस्थ्य होने की कामना कर एक गुलाब और एक पत्र भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobet Built with ❤︎ by appycodes