सिलीगुड़ी,10 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में आज दुर्गापूजा गाइड मैप- 2021 का विमोचन हुआ। आज सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पूजा गाइड मैप-2021 का विमोचन हुआ।
इस मौके पर जिलाशासक एस पन्नमबलम, पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा और नगर निगम के प्रशासक मंडली मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने कहा कि सोमवार को डिजिटल मैंप भी जारी किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पूजा के चार दिन शहर में मोबाइल वैन और सादे पोशाक की पुलिस तैनात की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला स्क्वाड भी तैनात किया जाएगा।