सिलीगुड़ी, 6 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम में स्वतंत्रता सेनानी दिनेश चंद्र गुप्त की 111वीं जयंती मनाई गई। आज सिलीगुड़ी नगर निगम में एक कार्यक्रम के माध्यम से शहीद दिनेश चंद्र गुप्त की जयंती मनायी गयी। डिप्टी मेयर रंजन सरकार, मेयर परिषद शोभा सुब्बा सहित अन्य लोगों ने उनकी तस्वरी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।