सिलीगुड़ी में लाखों के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,27 सितंबर (नि.सं.)। बिहार में तस्करी से पहले सिलीगुड़ी में लाखों रुपये मूल्य की गांजा बरामद किया गया है। इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम रंजीत कुमार और मतीलाल गावला है। रंजीत कुमार बिहार का निवासी है और मतीलाल गावला त्रिपुरा के अगरतला के रहना वाला है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार झारखंड नंबर के वाहन से उक्त गांजे को अगरतला से बिहार ले जाया जा रहा था। गुप्त सूत्रों से मामले की जानकारी मिलने के बाद एनजेपी थाने की सादे पोशाकी की पुलिस ने रविवार शाम फूलबाड़ी के गठमाबाड़ी इलाके में अभियान चलाया और गांजा लदे एक वाहन को रोका। इसके बाद वाहन में तलाशी कर वाहन के गुप्त कक्ष से लगभग 43 किलो गांजा बरामद की गई। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपये है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *