सिलीगुड़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, कई हिरासत में

सिलीगुड़ी, 16 जुलाई (नि.सं.)। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरे सिलीगुड़ी में फिर से सात दिनों के लिये लाॅकडाउन कर दिया गया है। इसकेे बावजूद लोगों को लाॅकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर घूमते देखा जा रहा है।


इसी को देखते हुए पुलिस ने आज विभिन्न जगहों पर अभियान चलाया और कई लोगों को हिरासत में भी लिया। आज सुबह 9 बजे के बाद से पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में नाका चेेकिंग व गश्त लगायी जा रही है।

इस दौरान कई लोगों को बिना काम के घर के बाहर सड़कों पर देखा गया। इसीलिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और निर्दिष्ट धारा के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि पुलिस का यह अभियान 7 दिनों तक चलाया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *