सिलीगुड़ी में लाॅकडाउन को ताक पर रख मछली पकड़ने गये 2 लोग हिरासत में

सिलीगुड़ी,18 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में लाॅकडाउन चल रहा है। इसके बावजूद लोगों को लाॅकडाउन का उल्लंघन करते देखा जा रहा है। लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण रोजाना लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों कई लोगों हिरारसत में भी लिया जा रहा है।


आज सिलीगुड़ी के झंकार मोड़ पर एसीपी ईस्ट (1) स्वपन सरकार के नेतृत्व में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान 2 लोगों को पकड़ा गया। उनके बैग से मछली पकड़ने वालों सामान मिले।

इसके बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर खालपाडा चौकी में लाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ निर्दिष्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, आज पुलिस ने शहर के विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *