सिलीगुड़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त, कई हिरासत में

सिलीगुड़ी, 5 अगस्त (नि.सं.)। राज्य के निर्देशानुसार आज पूरे राज्य में लाॅकडाउन है। सिलीगुड़ी में लाॅकडाउन होने के बावजूद स्थिति सामान्य है। आज सुबह से ही सिलीगुड़ी के विभिन्न सड़कों पर लोगों को घूमते देखा गया।

इसके बाद लॉकडाउन की परिस्थिति पर नज़र रखने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने विभिन्न जगहों पर अभियान चलाया। आज पहले दार्जिलिंग मोड़ पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बेवजह सड़क पर निकलने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों हिरसत में लिया। साथ ही कई वाहनों को भी जब्त किया है। दूसरी ओर, चंपासारी मोड़ पर प्रधाननगर पुलिस ने अभियान चलाकर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

बताया गया है कि आज करीब 1 घंटे तक चले अभियान में पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में निर्दिष्ट धारा के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पुलिस ने प्रधाननगर ट्रैफिक पॉइंट अभियान चलाकर कई वाहनों को भी जब्त किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार लाॅकडाउन के दौरान केवल जरूरी परिसेवा ही खुली रहेंगी। लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरे शहर की निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortjojobet güncel girişcasinopermobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomholiganbet giriştipobetcasino sitelerichild pornesrar satın alimajbetimajbet Built with ❤︎ by appycodes