सिलीगुड़ी में महिला पुजारी तनुश्री चक्रवर्ती करेंगी इस बार मां दुर्गा की आराधना

सिलीगुड़ी, 27 सितंबर (नि.सं)। “ब्रह्मा जानेन गोपोन कम्मटी”फिल्म तो याद होगी आपको। इस फिल्म में एक्ट्रेस रिताभरी चक्रवर्ती एक महिला पुजारी की भूमिका में नजर आई थीं। हालांकि,यह रील लाइफ कहानी थी। लेकिन सिलीगुड़ी की तनुश्री चक्रवर्ती ने इसे रियल लाइफ की कहानी बना दिया है। पुजारी के रूप में उनके हाथों से इस बार मां दुर्गा की पूजा की जायेगी। सिलीगुड़ी के चंपासारी के पास एक आवास पर तनुश्री चक्रवर्ती इस साल मां दुर्गा की पूजा करने जा रही है। लेकिन पिछले कई वर्षों से तनुश्री पूजा और शादियों में कार्य कर रही है।


सिलीगुड़ी के 27 नंबर वार्ड की निवासी तनुश्री देवी पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक है। बचपन में अपने बुआ के घर पर रहने के दौरान उसने पूजा पद्धति सीखी थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिश्तेदारों के घर और बाद में क्लब और स्कूल में पूजा करना शुरू किया। पहले महिला पुजारी को पूजा करते देख कई लोग हैरान रह जाते है। कई बार पूजा करते समय उन्हें लोगों की तीखी टिप्पणी सुननी पड़ती थी।

बावजूद वे पीछे नहीं हटी। बताया गया है की लगभग 15 साल से अधिक समय से तनुश्री पूजा करते आ रही है। उन्होंने कई विवाह भी संपन्न करवाए है। लेकिन यह पहली बार है कि वह दुर्गा पूजा करने जा रही है। तनुश्री देवी ने कहा कि उन्हें पूजा करना अच्छा लगता है। अब उन्हें कई स्कूल और क्लब पूजा के लिए बुलाते हैं। मैं पहली बार देवीडांगा के पास स्थित आवास में दुर्गा मां की आराधना करूंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *