सिलीगुड़ी, 23 नवंबर (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने गणेश घोष कॉलोनी इलाके में अभियान चलाकर नशीले टैबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू बराईक है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजू बराईक अपने घर से नशीले टैबलेट का व्यवसाय कर रहा था।इसकी खबर पुलिस को मिलते ही पुलिस ने अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया और उसके घर से एक हजार 136 पीस नशीला टैबलेट बरामद किया।पुलिस ने आज आरोपी राजू बराईक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।