सिलीगुड़ी,16 अक्टूबर (नि.सं.)। दिवाली के मद्देनजर सिलीगुड़ी के विभिन्न जगहों पर प्रतिबंधित पटाखे बिक रहे हैं। जिससे देखते हुए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिलीगुड़ी पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी का नाम दिव्यजीत कर है। बताया गया है कि पुलिस ने सिलीगुड़ी के निवेदिता मार्केट में अभियान चलाकर प्रतिबंधित पटाखों को बरामद किया है। आरोपी के पास से 120 पेटी प्रतिबंधित पटाखे बरामद की गयी है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।