सिलीगुड़ी, 30 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरफ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सौरव टिग्गा (30) और अमल राय (23) है। सौरव टिग्गा नर्मदा बागान के निवासी है और अमल राय समर नगर के निवासी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को चंपासारी मोड़ पर दोनो आरोपी 60 पीस प्रतिबंधत कफ सिरफ बिक्री करने के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही गुप्त सूत्रों के आधार पर प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने चंपासारी मोड़ पर अभियान चलाया और प्रतिबंध कफ सिरफ के साथ उक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आज दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।