सिलीगुड़ी में रहस्यमय तरीके से मिला बस चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी,14 जून (नि.सं.)। बिहार से सिलीगुड़ी गामी एक बस के अंदर से एक बस चालक की रहस्यमयी तरीके शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम तेजेंद्र सिंह है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को तेजेंद्र सिंह बिहार से सिलीगुड़ी आने वाली बस चलाकर सिलीगुड़ी पहुंचे थे। यहां आने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनके सह संचालक ने उनके परिवार वाले को इस घटना की जानकारी दी। घटना की खबर मिलने के बाद सोमवार को तेजेंद्र सिंह के दामाद बिहार से सिलीगुड़ी आने के लिए रवाना हुआ। आज सुबह जब उनका दामाद जंक्शन बस स्टैंड पर पहुंचा और तेजेंद्र सिंह के बारे में पूछताछ की। तब उसे अलग-अलग तरीके की बातें बताई जा रही थी।

इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि तेजेंद्र सिंह बस के अंदर ही है। इसके बाद जब पुलिस बस के अंदर घुसी तो तेजेंद्र सिंह को मृत पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। फिलहाल घटना के संबंध में मृतक के दामाद ने थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *