सिलीगुड़ी में राज्य भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने किया चाय पर चर्चा

सिलीगुड़ी, 26 सितंबर (नि.सं.)। राज्य भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने चाय पर चर्चा करने के लिए आज सिलीगुड़ी में बैठे। भाजपा ने चाय पर चर्चा के माध्यम से सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।


सिलीगुड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के बाद आज सिलीगुड़ी नगर निगम के 8 नंबर वार्ड में राज्य भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ लंबी चर्चा की।राज्य भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को एफआईआर के माध्यम से रोकना चाहती है, जो संभव नहीं है।

सिलीगुड़ी के साथ भाजपा राज्य को तृणमूल के आतंक से मुक्ति दिलायेगी। आने वाले चुनावों में भाजपा की जीत होगी।आज के कार्यक्रम में राज्य महासचिव सयंतन बसु, सांगाठनिक अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, 8 नंबर वार्ड की को -ऑर्डिनेटर खुशबू मित्तल उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *