सिलीगुड़ी, 6 जनवरी (नि.सं.)।सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रैफिक के पास बीती रात 8 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 8 बजे एक वाहन ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी,जिसके चलते घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी।घटना के बाद स्थानिय लोगों ने जंक्शन ट्रैफिक गार्ड को खबर दी गई।
इसके बाद जंक्शन ट्रैफिक गार्ड की पुलिस और प्रधान नगर पुलिस घटना घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया।प्रधान नगर पुलिस जंक्शन ट्रैफिक प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को संग्रह कर पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।