सिलीगुड़ी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

सिलीगुड़ी,10 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के नौकाघाट संलग्न पोराझार इलाके में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम निमचांद अग्रवाल है। वह सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली के निवासी थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार दोपहर को उक्त व्यक्ति स्कूटी से जा रहे थे। तभी एक टैंकर ने अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना के बाद इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था की मांग की है। दूसरी ओर, दुर्घटना की खबर मिलते ही ट्रैफिक डीसीपी अभिषेक गुप्ता मौके पर पहुंचे। साथ ही एनजेपी थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घातक टैंकर की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes