सिलीगुड़ी में सख्त होगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री

सिलीगुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इस लिए यहां लॉकडाउन सख्ती से लागू की जायेगी। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नवान्न में एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। नवान्न में कोरोना की स्थिति पर बैठक के दौरान पत्रकार से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलीगुड़ी एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस लिये यहां लॉकडाउन को सख्ती से पालन किया जायेगा। वहीं, सिलीगुड़ी में लॉकडाउन को सही से पालन कराने के लिये पुलिस पहले ही सड़कों पर उतर चुकी है। लाॅकडाउन के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।


साथ ही पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ लाॅकडाउन के नियमों का पालन न करने के आरोप में मामला भी दर्ज किया है। पुलिस की ओर से शहर के विभिन्न जगहों पर नाका चेकिंग भी किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *