सिलीगुड़ी में शादी से पहले भागा दूल्हा, पुलिस लेकर दूल्हे के घर पहुुंचा दुल्हन का परिवार

सिलीगुड़ी, 3 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बैंड, बाजा-बाराती सब तैयार थे, लेकिन दूल्हा ही अचानक घर से भाग गया। वहीं, जब दुल्हन के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो वे दूल्हा के घर पुलिस लेकर पहुंचे।


बताया गया है कि एनजेपी भक्तिनगर के एक युवक की शादी सिलीगुड़ी के बाघाजतिन कॉलोनी की एक युवती से तय हुई थी। आज शाम को शादी होनी वाली थी। लेकिन आरोप है कि इससे पहले ही दूल्हा अचानक गायब हो गया। साथ ही उसका कोई सुराग भी नहीं मिल रहा है। इसके बाद आज दोपहर को दुल्हन के परिवार वाले दूल्हा के घर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। बाद में एनजेपी पुलिस वहां पहुंची।

दुल्हन के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के सभी नियम हो गये है। सब कुछ ठीक था। जिसके बाद आज उन्हें खबर दी गई कि दूल्हा कोई सुराग नहीं मिल रहा है। दूल्हा का परिवार सब कुछ जानता है।


दूसरी ओर, दूल्हा का परिवार वालों ने कहा कि दुल्हन के परिवार ने दुर्व्यवहार किया है।इस लिये वह शादी करने को तैयार नहीं है। फोन नहीं लगने पर उसने दुल्हन को मैसेज कर इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *