सिलीगुड़ी में शुरू होगी दुआरे वैक्सीन सेवा

सिलीगुड़ी,12 जून (नि.सं.)। अब सिलीगुड़ी में दुआरे वैक्सीन सेवा शुरू होने जा रही है। 70 से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग लोगों के घरों में जाकर उन्हें वैक्सीन दी जाएगी।


नगर निगम के तत्वावधान में और सिलीगुड़ी वेलफेयर, लिवर फाउंडेशन के सहयोग से दुआरे वैक्सीन चालू की जाएगी। यह सेवा इसी महीने से शुरू की जाएगी। नगर निगम की ओर से भी तथ्य संग्रह करने का काम चल रहा है। आज सिलीगुड़ी नगर निगम में जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रशासक गौतम देव ने एक बैठक की।

गौतम देव ने कहा कि दार्जिलिंग जिले में करीब साढ़े चार लाख लोगों को टीका लगाया गया है।इनमें से पहली खुराक 3.35 लाख लोगों को दी गई है। वैक्सीन की दूसरी खुराक 1.88 लाख लोगों को दी गई है। राज्य सरकार द्वारा वैक्सीन सेवा में लगे संगठनों को वैक्सीन सौंपी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *