सिलीगुड़ी में सिटी ऑटो में बैठी एक यात्री का बैग चोरी कर भागने की कोशिश कर रही दो महिलाएं पकड़ी गईं

सिलीगुड़ी,16 मार्च (नि.सं.)। अगर आप सिटी ऑटो में बैठकर ऑफिस जा रहे है या कहीं? तो हो जाइये सावधान, आपके बगल में बैठे यात्री बैग और रुपये चुरा सकते है। बुधवार को सिलीगुड़ी से कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां दो महिलाओं को इस तरह से चोरी करने की कोशिश के दौरान एयरव्यू मोड़ इलाके से पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज टुम्पा घोष नामक एक महिला कोर्ट मोड़ से ऑटो से देविडांगा जा रही थी। इस दौरान उसके पास में दो महिलाएं भी बैठी थी। जैसे ही टुम्पा एयरव्यू मोड़ के पास पहुंची, उसने देखा कि उसके पास बैग गायब है।वहीं, ऑटो में बैठी दोनों महिला उतरकर भागने की कोशिश करने लगी, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बाद में सिलीगुड़ी थाने को इसकी खबर दी।

खबर मिलते ही सिलीगुड़ी पुलिस मौके पहुंची और महिलाओं की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से टुम्पा के बैग के साथ कई और बैग बरामद किया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes