सिलीगुड़ी में वाहनों की बैटरी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 24 जनवरी(नि.सं.)। एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने वाहनों की बैटरी चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के नाम उज्जवल चौधरी और समीर यादव है। ये दोनों शांतिपाड़ा व माटीगाड़ा इलाके के निवासी है।

बताया गया है कि फूलबाड़ी सीमा क्षेत्र में खड़े बोल्डर से भरे वाहनों की बैटरी चोरी हो रही थी। इस संबंध में वाहन के मालिकों ने एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को नौकाघाट मोड़ से 8 वाहनों की बैटरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त दोनों व्यक्ति पुरानी बैटरी खरीदते और बेचते थे। रविवार को दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelergameofbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes