सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दिये गये मास्क

सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं)। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। इस स्थिति को देखते हुए आज सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मचरियों को निगम की ओर से मास्क दिये गये। शुक्रवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रधान कार्यालय के निकट सभी सफाई कर्मचारियों को मास्क दिये गये। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2हजार सफाई कर्मचारियों को ये मास्क दिये गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *