सिलीगुड़ी नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को दी संबर्द्धना

सिलीगुड़ी, 04 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में एक कार्यक्रम के माध्यम से आज सफाई कर्मचारियों को सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से संबर्द्धना दी गई। मालूम हो कि वर्तमान स्थिति में सफाई कर्मचारियों की भूमिका बहुत अहम है। इसी को देखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम ने सभी सफाई कर्मचारियों को नए कपड़े सौंपे। इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य उपस्थित थे।
अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि सफाई कर्मचारी इस स्थिति में अपने जीवन को जोखिम पर डाल सेवा दे रहे है। जिस वजह से उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।    


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *