सिलीगुड़ी नगर निगम आम लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने में पूरी तरह विफल: अमित जैन

सिलीगुड़ी, 27 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम आम लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने में पूरी तरह विफल रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम के विपक्षी दल के नेता अमित जैन ने यह आरोप निगम के बोर्ड पर लगाया है। वहीं, उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सेवा को सामान्य नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किये जायेंगे।


अमित जैन ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम विधवा भत्ता, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ठीक से नहीं दे रही है। जिसके कारण आम लोगों को असुविधा हो रहा है। वहीं, अस्थायी कचरा कर्मियों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। इधर, सिलीगुड़ी नगर निगम की उदासीनता के कारण शहर में डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि निगम लोगों को उचित सेवा प्रदान करने में पूरी तरह विफल है। सिलीगुड़ी नगर निगम सेवा को ठीक से बहाल करने का कोई पहल भी नहीं कर रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यदि इन सेवाओं को सात दिनों में व्यवस्थित नहीं किया गया तो वे लोग आंदोलन करने में बाध्य होंगे।


इधर, सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर कहा कि, विपक्ष बिना सही जानकारी के लाइमलाइट में आने के लिए ऐसी टिप्पणियां कर रही है। दरअसल कुछ तकनीकी खामियों के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सेवा बाधित है। इसका शीघ्र समाधान कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *