सिलीगुड़ी, 8 मार्च (नि.सं.)। शहर की100 और छात्रा, युवती और महिलाओं के लिए बाघिनी-2 का प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू किया गया है। 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बाघिनी-2 का उद्घाटन किया गया। इससे पहले भी बागिनी-1 के प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न वर्गों की 100 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था।
बाघिनी पहल के माध्यम से महिलाओं को आत्मरक्षा,योग और साइबर अपराध से सुरक्षा सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी देने के लिए 4 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। बागिनी-2 की प्रशिक्षण कार्यशाला आज पुलिस कमिश्नरेट मैदान में शुरू हुई।
पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को मजबूत करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है।