सिलीगुड़ी, 28 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी रेफ़रीस एंड अंपायर्स संस्था द्वारा उत्तर बंगाल रेफरी विकास योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन देशबंधुपाड़ा दादाभाई स्पोर्टिंग क्लब के मैदान में आयोजित की गई। यह शिविर 7 दिनों तक चलेगी। शिविर का उद्घाटन सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने किया।
बताया गया है कि इस शिविर में उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों से करीब 26 लोग शामिल हुए है। इस शिविर में कोलकाता के दो प्रख्यात प्रशिक्षक मौजूद है।
वहीं, इस मौके पर मेयर गौतम देव ने कहा कि शारीरिक फिटनेस रेफरी की असली संपत्ति है। जिस तरह पूरे मैदान में रेफ़रीस एंड अंपायर्स दौर लगाते है। इसके लिए फिटनेस बहुत जरूरी है। सभी खिलाड़ियों को जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर मेयर परिषद दिलीप बर्मन, सिलीगुड़ी रेफ़रीस एंड अंपायर्स संस्था के अध्यक्ष राणा दे सरकार और अन्य लोग उपस्थित थे।

