सिलीगुड़ी सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में आधिपत्य बनाने को लेकर दिखा तनाव का माहौल

सिलीगुड़ी,12 सितंबर (नि.सं.)। अपना आधिपत्य बनाने को लेकर आज सिलीगुड़ी सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज का माहौल काफी गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार कॉलेज में कोई राजनीतिक संगठन नहीं है। लेकिन तृणमूल छात्र परिषद अपना दबदबा बनाकर संगठन विस्तार करना चाहती है। कॉलेज के गैरराजनीतिक स्टूडेंट यूनियन ने ऐसे ही आरोप लगाए हैं। आज इसे लेकर ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ।

जिसके बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल देखा गया। इधर,खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कॉलेज के गैरराजनीतिक स्टूडेंट यूनियन का आरोप है कि तृणमूल कॉलेज पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रही है।

गैरराजनीतिक कॉलेज में तृणमूल राजनीति करना चाहती है। जब उन्हें रोका जाता है तब तृणमूल के छात्र संगठन बाहरी लोगों से उन पर हमला करवाती है।जिसके चलते कई लोग घायल हो गए है। इस विषय में स्टूडेंट यूनियन की तरफ से थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी है।

दूसरी तरफ, तृणमूल छात्र संगठन ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। तृणमूल छात्र परिषद के जिला सचिव अभिजीत बंदोपाध्याय का कहना है कि भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को हवा दी है। भाजपा छात्रों का इस्तेमाल कर कॉलेज का माहौल खराब करना चाहती है।

लेकिन कॉलेज के प्राचार्य सुभाशीष मुखोपाध्याय ने घटना की सच्चाई स्वीकार करते हुए कहा कि आज सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने घटना के पीछे तृणमूल का हाथ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet giriş Built with ❤︎ by appycodes