सिलीगुड़ी से सात रोहिंग्या गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी,16 मार्च (नि.सं.)। एनजेपी स्टेशन से सात रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए रोहिंग्याओं में छह महिलाएं और एक पुरुष है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सातों रोहिंग्या कंचनजंगा एक्सप्रेस से असम के कुमारघाट से रवाना हुए थे। जब बुधवार की सुबह सभी दिल्ली जाने वाली ट्रेन का एनजेपी स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे।


तभी रेलवे पुलिस को उस पर शक हुआ। जिसके बाद  एक स्वयंसेवी संस्था की मदद से सभी से पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि वे सभी बांग्लादेश से दिल्ली जा रहा है। जहां मोहम्मद जुबैर उन्हें काम दिलाएगा। इसके बाद रेलवे पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया। रेल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *