सिलीगुड़ी से देशी कट्टा के साथ छह गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,18 सितंबर (नि.सं.)। एनजेपी थाने की पुलिस ने देशी कट्टा के साथ छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम माणिक सरकार, सौरव सरकार, आनंद सरकार, प्रसेनजीत दास, अर्जुन प्रसाद और सूरज दोरजी है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात नौकाघाट स्थित महानंदा ब्रिज पर कुछ बदमाशों को देखे जाने की गुप्त सुचना एनजेपी थाने की पुलिस को मिली थी। इसके बाद एनजेपी थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर छह बदमाशों को उक्त इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक कारतूस समेत कई धारदार हथियार बरामद किया। बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वे नौकाघाट इलाके में किसी बड़ी साजिस को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। आज सभी बदमाशों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes