सिलीगुड़ी, 21 जुलाई (नि.सं.)। खूंटी पूजा के माध्यम से सिलीगुड़ी स्वास्तिक युवक संघ ने दुगोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्तिक युवक संघ की दुर्गा पूजा 65 वर्ष में प्रवेश करने वाली है। इस बार उनकी थीम 'देवीपक्ष' है।
क्लब के सदस्य बप्पा पाल ने कहा कि हर साल स्वस्तिक युवक संघ अनोखा पंडाल व सुंदर मूर्ती से शहरवासियों को आकर्षित करता रहा है। इस बार भी यही प्रयास किया जाएगा।