सिलीगुड़ी में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, बेहाल परिसेवा को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने बुलंद की आवाज

सिलीगुड़ी,12 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में डेंगू के मामलों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इसी बीच आम लोगों में डेंगू को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। डेंगू से पहले ही कई लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू से निपटने में नाकाम रहा है। इसे लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला ने आवाज बुलंद की है।


आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से सिलीगुड़ी महकमा परिषद कार्यालय यानि सिलीगुड़ी सीएमओएच कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही विभिन्न आरोपों को लेकर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। वही, भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस को तैनात किया गया था।

इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिले के अध्यक्ष अरिजीत दास ने कहा कि हर साल बारिश के बाद डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ जाते है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जागरूकता पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर आज हम विरोध प्रदर्शन कर रहे है।


वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने कहा कि ये पार्टियां लोगों हित में काम नहीं कर रही है। 2024 में मतदान है। आम लोग भाजपा को कोई सम्मान नहीं दे रहे हैं। इस लिये अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए वे सड़कों पर रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *