सिलीगुड़ी में नाबालिग से कथित छेड़खानी: पड़ोसी युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

सिलीगुड़ी, 29 मई (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के मेडिकल चौकी इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग की मां द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप है कि घर में किसी के नहीं होने के दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग को अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही मेडिकल चौकी और माटीगाड़ा थाना पुलिस हरकत में आई और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी हरिजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes