उत्तर बंगाल, समाचार, सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी नगर निगम की 50 वीं बोर्ड बैठक में हंगामा, SIR मुद्दे पर गरमाई राजनीति
सिलीगुड़ी, 30 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम में 50 वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार और चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती सहित विभिन्न दलों के वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
बैठक के दौरान SIR मुद्दे को लेकर माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया। इस विषय पर सवाल उठते ही बीजेपी पार्षदों ने बैठक कक्ष से बाहर निकलने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह वॉकआउट नहीं था, बल्कि पहले से तय कार्यक्रम के कारण अनुमति लेकर बैठक छोड़ी गई।
बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। खास तौर पर आने वाले मानसून को ध्यान में रखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मेयर गौतम देव ने बताया कि 6 मई के बाद शहर में कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही सिलीगुड़ी के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
