सिलीगुड़ी में हाईड्रेन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम का अभियान, हटाए जा रहे स्लैब और अवैध कब्जे  

सिलीगुड़ी, 5 जुलाई (नि.सं.)। शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने हाईड्रेन को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया है। रविवार को सेवक रोड इलाके में निगम की ओर से विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से हाईड्रेन पर रखे गए कंक्रीट स्लैब हटाए गए और सफाई कार्य शुरू किया गया।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, कई व्यवसायियों ने हाइड्रेन के ऊपर स्थायी रूप से स्लैब डालकर उसे अपने दुकान या व्यापार के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इसके कारण नियमित रूप से ड्रेन की सफाई संभव नहीं हो पा रही थी और बरसात के समय जल निकासी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।

अभियान के दौरान निगम कर्मियों ने ड्रेन के ऊपर से स्लैब हटाकर जमा कचरा साफ किया। साथ ही जहां-जहां अवैध रूप से ड्रेन पर कब्जा कर दुकानें बनाई गई थी, वहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में चरणबद्ध तरीके से यह अभियान जारी रहेगा। यदि कहीं भी ड्रेन पर कब्जा किया गया या जल निकासी व्यवस्था में बाधा पहुंचाई गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का कहना है कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य हिस्सों में इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortbatumslotganobetmobilbahisjojobetjojobet girişStarzbetStarzbetkargabetimajbetimajbetJojobetStarzbetStarzbetgrandpashabetcasibomxslotcasibomcasibomtipobetbetwoon girişchild pornesrar satın aljojobetgrandpashabetcasibomcasibom Built with ❤︎ by appycodes