सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ सीपीआईएम का विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 29 मई (नि.सं.)। दार्जिलिंग जिला सीपीआईएम ने सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दार्जिलिंग जिला कमेटी ने इस दिन सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा उचित नागरिक सेवा प्रदान, कानून-व्यवस्था में सुधारऔर लोगों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हाशमी चौक में धरना दिया। इस दौरान वाम नेता अशोक भट्टाचार्य सहित विभिन्न वार्डों के वाम पार्षद व अन्य उपस्थित थे। इस दिन अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को प्रताड़ित कर रही है। आज का कार्यक्रम नगर निगम और राज्य सरकार की विफलता के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes