सिलीगुड़ी, 6 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर बुधवार को स्वयंसेवी संस्था स्टूडेंट्स सोसाइटी ऑफ सिलीगुड़ी द्वारा क्रांति ब्लॉक के राजाडांगा हाई स्कूल के पास रहने वाले जरूरतमंद बच्चों में नए कपड़े का वितरण किया। मिली जानकारी के अनुसार सोसायटी के सदस्यों ने इस दिन 150 जरूरतमंद बच्चों में कपड़े का वितरण किया।
इस दौरान पद्मश्री करीमुल हक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस संबंध में करीमुल हक ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था स्टूडेंट्स सोसाइटी ऑफ सिलीगुड़ी के सदस्यों ने दुर्गोत्सव के दौरान खुद के कपड़े नहीं खरीदे बल्कि गांव के असहाय गरीब परिवारों के बच्चों को कपड़े बांटे है। यही मानवता है, यही शिक्षा है। उन्होंने स्वयंसेवी संस्था स्टूडेंट्स सोसाइटी ऑफ सिलीगुड़ी के इस पहल की सराहना किया।