सोना के जेवरात बनाने के नाम पर धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 12 जून (नि.सं.)। सोना के नाम पर धोखेबाजी करने के आरोप में प्रधान नगर और डीडी ने संयुक्त अभियान चालकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक साहा है। वह वार्ड नंबर 47 के पत्ती कॉलोनी इलाके का निवासी है।


मिली जानकारी के अनुसार मालबाजार की रहने वाली एक महिला मयूरी साह ने प्रधान नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सिलीगुड़ी में किस्तों में सोना के जेवरात बनाने वाली कंपनी ने उसके साथ धोखाधड़ी किया है। महिला का आरोप है कि उक्त कंपनी में किस्त में सोना के जेवरात बनाने के लिए महीने में रुपया जमा करता था, लेकिन किस्त पूरा होने के बाद भी उसे सोना का जेवरात नहीं मिला।

इसके बाद उसने थाने में शिकायत की। इसी शिकायत के आधार पर प्रधान नगर थाना और डीडी की टीम ने दीपक साहा को बीती रात सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी के ऊपर धोखेबाजी का मामला दर्ज कर पुलिस ने आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *